Tuesday, 12 August 2014

Zindgi quotes

ठहर जा ऐ सावन, ठहर जा ऐ बादल

बहने दे निगाहों से थोड़ा तो काजल

छोड़के ओ फरिश्ते तुम जा न सकोगे

जब चिड़िया तुम्हीं से हुई है रे घायल

जानती हूं तुझे जाने कितनी सदी से

जुदाई में भीगा है बरसों से आँचल

अब तू ही सहारा है ओ रोती दरिया

तेरे बिन किधर जाएगा तन्हा सागर


एक श्मशान से आसमान से गुजरते हुए

हमने देखा है सितारों की चिता जलते हुए



मर चुके सावन को काँधे पर ले चली है हवा

बादलें संग चल रहे हैं बहुत रोते हुए



एक दरिया में डूब गया था चाँद का हुस्न

और आईना टूट गया था उसे देखते हुए



इस अदा से मेरे दिल में गुलाब खिला

मुझे अच्छे लगे ये काँटे सभी चुभते हुए


..

Love quotes

वो भी क्या रातें थी जब खूब जगा करता था

क्या ख़बर थी कि मैं खुद से दगा करता था

जो हकीकत भी नहीं था, फसाना भी नहीं

मैं कहीँ बीच की मंजिल पर रहा करता था

फासलों में भी कई तार थे जुड़ने के लिए

बस यही सोचके तुम्हें याद किया करता था

कुछ शिकायत थी तुमसे भी, खुद से भी

जाने कुछ दर्द था, गजल में लिखा करता था

DARD QUOTES

जिंदगी जख्म की तस्वीर बनके रह गई
तू मेरे दिल पे लगी तीर बनके रह गई

मैं बना फिरता हूं दीवाना तेरे गम में
तू मेरे पैरों की जंजीर बनके रह गई

इस जमाने के तानों को सुनते-सुनते
ये तमाशा मेरी तकदीर बनके रह गई

सरहदें पारकर हम-तुम न मिल पाए कभी
ये मुहब्बत भी कश्मीर बनके रह गई

DARD QUOTES

हम भी लेते हैं इन चांद-सितारों से सबक
रोशनी हो तो वो दिखती है बड़ी दूर तलक

तेरे जादू से कयामत भी ठहर जाती है
आज भी दिल में रूकी है तेरे गम की कसक

मुझसे मेरे ही खयालों में बात करती हो
बंद रखता हूं तेरे खातिर अपने दोनों पलक

दिल के सागर में तो बस खारे आंसू हैं
मेरी आंखों ने भी देखे हैं तूफां की झलक